संभल, फरवरी 25 -- रामपुर जिले में सोमवार सुबह हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे चार छात्रों की बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा जाने पर तीन छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक छात्र का इलाज चल रहा है। इस हृदयविदारक हादसे के बाद भी संभल जिले में लोग सबक लेने को तैयार नहीं दिख रहे हैं। जिम्मेदार विभाग भी मानो आंखें मूंदे बैठे हैं और सड़कों पर खुलेआम यातायात नियमों की अनदेखी जारी है। मंगलवार को 'हिन्दुस्तान टीम' ने शहर के चौधरी सराय, चन्दौसी चौराहा, हसनपुर मार्ग और मुरादाबाद मार्ग क्षेत्र में पड़ताल की। इस दौरान जो तस्वीरें सामने आईं, वे चौंकाने वाली थीं। तेज रफ्तार बाइकों पर दो नहीं, बल्कि तीन, चार और कहीं-कहीं पांच लोग सवार दिखे। कई नाबालिग भी बिना हेलमेट बाइक दौड़ाते नजर आए। पड़ताल के दौरान अनेक बाइक सवार चलते वाहन पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.