कौशाम्बी, मार्च 24 -- बाल श्रम के खिलाफ प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद कड़ा ब्लॉक क्षेत्र के गुलामीपुर स्थित एक चर्चित ईंट भट्ठा पर मासूमों का बचपन ईंटों के बोझ तले दबता नजर आ रहा है। यहां सरेआम नाबालिग बच्चों से ट्रैक्टरों से ईंट उतारने का काम कराया जा रहा है जो न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि इन बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ भी है। बाल श्रम विभाग द्वारा समय-समय पर ईट भट्ठों समेत विभिन्न प्रकार के प्रतिष्ठानों की जांच करते हुए बाल श्रम पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जाता है। हैरानी की बात यह है कि खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती के बाद भी अफसरों को धता बताने वालों की कमी नहीं है। ऐसा ही मामला गुलामीपुर स्थित एक ईट भट्ठे में मंगलवार को देखने को मिला। यहां पर छोटे-छोटे बच्चे पढ़ाई-लिखाई छोड़ ईट ढोने का काम कर रहे हैं। इन बच्चों के मन में भट्टा...