नियम के विरुद्ध आंगनबाड़ी सेविका के चयन का आरोप, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
चाईबासा, अप्रैल 17 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जेटेया के दिउरिसाई टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका चयन प्रक्रिया को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्रामीणों ने चयन में अनियमितता और पक्षपात का आरोप लगाते हुए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर पुनः निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि 15 अप्रैल 2026 को आयोजित ग्राम सभा में आंगनबाड़ी सेविका का चयन नियमों के विरुद्ध किया गया। आरोप है कि चयन प्रक्रिया ग्रामीण मुंडा एवं जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति में पर्यवेक्षक सह प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा संपन्न कराई गई। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इससे पूर्व 27 नवंबर 2025 को ग्रामीण मुंडा जितेश तिरिया की अध्यक्षता में विधिवत ग्राम सभा आयोजित कर चयन प्रक्रिया पूरी की गई थी, जिसमें पिंकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.