बगहा, अप्रैल 28 -- नीरज कुमार बगहा। भारत नेपाल सीमा पर नेपाल सरकार के द्वारा की गई कड़ाई से त्रिवेणी भंसार कार्यालय के राजस्व में वृद्धि हुई है। त्रिवेणी भंसार कार्यालय के प्रमुख तुलसी राम राम चौधरी ने बताया की रविवार को त्रिवेणी भंसार कार्यालय के द्वारा वाहन तथा सामान के किए गए भंसार से 51 हजार 735 रुपया का राजश्व संकलन किया गया है। जबकि नेपाल के नवबर्ष 14 अप्रैल से 25 अप्रैल तक यानी पिछले 12 दिनों में त्रिवेणी भंसार कार्यालय के द्वारा छह लाख 73 हजार (नेपाली रुपया) रुपया का राजस्व संकलन किया गया है। वहीं चालू वित्त बर्ष के जुलाई से लेकर मार्च तक के नौ महीने में एक करोड़ 15 लाख 82 हजार पांच सौ 81 रुपया का राजस्व संकलन हुआ है। भंसार कार्यालय प्रमुख चौधरी ने बताया कि त्रिवेणी भंसार कार्यालय में वाहन के भंसार से ही मुख्य रूप से राजस्व का संकलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.