बगहा, मार्च 31 -- साठी, एक संवाददाता। उत्तरवारी रेलवे ढ़ाला के सामने मुख्य सड़क पर सोमवार की देर शाम पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान प्रशिक्षु दरोगा रोहित कुमार शाही, नरेश कुमार मांझी, समीर कुशवाहा, 112 की टीम व पुलिस बल शामिल रहे। थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि रूटीन चेकिंग चल रहा है। मुख्यालय के आदेश के आलोक में रोजाना वाहन जांच किया जा रहा है। जांच के दौरान चार चक्का और दो चक्का के वाहनों के सीट बेल्ट, गाड़ी के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट आदि की जांच ऑनलाइन मशीन द्वारा की गई। अधूरे कागजात तथा नियम नहीं मानने वालों से लगभग Rs.10000 का चलान वसूला गया। थानाध्यक्ष ने वाहन मालिकों और चालको से सतर्क हो जाने की बात कही और कहा कि आज से नए नियम लागू हो रहे हैं। जिसमें इंश्योरेंस, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट ब...