नियम का उल्लंघन करने पर 1057 वाहनों के चालान किए
चम्पावत, जून 10 -- योगेश जोशी, चम्पावत। सड़क दुर्घटना रोकने के लिए परिवहन विभाग ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। नियमों का उल्लंघन करने पर इस सत्र में अब तक 1057 वाहनों के चालान किए हैं। एआरटीओ प्रवर्तन मनोज बगोरिया ने बताया कि इस सत्र में अब तक कुल 3171 वाहनों की चेकिंग की गई। जिसमें से नियमों का उल्लंघन करने पर 1057 वाहनों के चालान किए। इनमें सबसे अधिक 149 चालान बिना कर जमा किए वाहन चलाने पर किए गए हैं। ओवरलोडिंग के मामले में सौ वाहनों के चालान काटे गए। निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने पर 35, बिना परमिट वाहन चलाने पर 31 और प्रदूषण प्रमाण पत्र न होने पर 31 वाहनों के चालान किए। बगैर फिटनेस 20, भार वाहनों में यात्री ले जाने व वाहन चलाते फोन का प्रयोग करने पर 21-21 चालान किए गए। निजी वाहनों का व्यावसायिक प्रयोग करने पर तीन और नशे में वाहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.