लखनऊ, अप्रैल 16 -- उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ ने बताया कि उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के महानिदेशक ने बिजली निगमों को सेवा निगम के प्रावधानों से छूट देने के यूपीपीसीएल प्रबंधन के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है। प्रबंधन ने पुरानी व्यवस्था के तहत ही नई निविदाएं जारी करने की अनुमति मांगी थी, जिसका कर्मचारी संघ ने कड़ा विरोध किया। महानिदेशक ने स्पष्ट किया कि निगम के गठन के बाद अब किसी भी प्रकार का बदलाव केवल मुख्यमंत्री के अनुमोदन से ही संभव है। इस निर्णय से कर्मचारियों में उत्साह है। प्रदेश महामंत्री देवेंद्र कुमार पाण्डेय ने चेतावनी दी है कि यदि नियमों में बदलाव की कोशिश हुई, तो संगठन आंदोलन करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.