नई दिल्ली, फरवरी 26 -- Gold-Silver: बाजार नियामक सेबी ने देश की 384 अरब डॉलर वाली एक्टिवली मैनेज्ड इक्विटी फंडों को अपना ज्यादा पैसा सोने और चांदी में लगाने की इजाजत दे दी है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब ग्लोबल लेबल पर भौतिक परिसंपत्तियों की मांग बढ़ रही है, जिससे फंड मैनेजरों को ज्यादा लचीलापन मिलेगा।नियमों में बदलाव से फंडों को मिलेगा फायदा ब्लूमबर्ग की खबर के मुताबिक बाजार नियाम सेबी के संशोधित नियमों के तहत अब स्टॉक फंड अपने बचे हुए पोर्टफोलियो का 35 फीसदी तक हिस्सा सोने और चांदी के साधनों के साथ-साथ इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (इन्विट) की यूनिट्स में भी निवेश कर सकेंगे।निवेश के नए रास्ते खुलेंगे शेयर मार्केट रेगुलेटर सेबी ने मंजूरी वाले एसेट्स की सूची को बढ़ाकर इक्विटी फंडों को एक व्यापक टूलकिट दे दी है, जिसमें पहले से ही ...