शाहजहांपुर, जून 22 -- पेट्रोल पंपों पर डीजल बिक्री को लेकर लागू किए गए नए प्रावधानों का असर अब जिले के किसानों पर दिखने लगा है। कार्रवाई के डर से पंप संचालक वाहन की टंकी, पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पीईएसओ) से अनुमोदित कंटेनर अथवा सिंचाई में प्रयुक्त मशीनों की टंकियों के अलावा अन्य बर्तनों में डीजल देने से इनकार कर रहे हैं। इससे रोजाना जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों से सौ से अधिक किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में किसान खेतों में लगे डीजल इंजन, पंपसेट और अन्य सिंचाई उपकरणों के सहारे खेती करते हैं। यह भी पढ़ें- देवरिया में गैलन में नहीं मिला डीजल तो ट्रैक्टर पर पंपसेट लेकर पंप पर पहुंच गया किसान इनमें से अधिकांश किसान प्रतिदिन जरूरत के अनुसार 50 से 100 लीटर तक डीजल खरीदकर खेतों तक ...