उन्नाव, फरवरी 26 -- औरास। थाना क्षेत्र में गुरुवार को परिवहन विभाग ने बिना फिटनेस और अधूरे कागजात के फर्राटे भर रहे तीन स्कूल वाहनों समेत कुल छह वाहनों को सीज कर थाने में खड़ा कराया। परिवहन अधिकारी उन्नाव शैहफर किदवई ने औरास थाना प्रभारी संजीव कुशवाहा के साथ संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध वाहनों को रोककर उनके दस्तावेज और फिटनेस की जांच की गई। अरसेना गांव के पास संचालित कुंवर आसिफ अली इंटर कॉलेज की मिनी बस जांच में फिटनेस और आवश्यक कागजात अधूरे पाए गए। अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बस को सीज कर औरास थाने में खड़ा करा दिया। इसके अलावा दो अन्य विद्यालयों के वाहन भी नियमों की अनदेखी करते मिले, जिन्हें भी सीज कर दिया गया। इतना ही नहीं, औरास से दिल्ली के लिए संचालित एक डबल डेकर बस में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.