वाराणसी, अप्रैल 4 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वांचल विद्युत निगम के सिविल खंड ने नियमों को ताक पर रखकर चहेते ठेकेदार को 2.48 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। कई अभियंताओं और लेखाकार के बीच पैसे का बंटरबांट भी किया गया। मामला भिखारीपुर स्थित एमडी ऑफिस और हाइडिल कॉलोनी के सफाई अनुबंध से जुड़ा है। समाजसेवी रामसमुझ ने पूर्वांचल-डिस्कॉम के एमडी को शिकायत पत्र भेजा तो इसका खुलासा हुआ। सिविल खंड के अधिशासी अभियंता अनिरूद्ध चौरसिया ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी। बताया कि माप पुस्तिका (एमबी) देखने के बाद पूछताछ की जाएगी। शिकायत पत्र के अनुसार भिखारीपुर स्थित एमडी ऑफिस और हाइडिल कॉलोनी की साफ-सफाई के लिए वर्ष 2023-24 में टेंडर निकाला गया था। नियमों को ताक पर रख कर चहेते ठेकेदार को निविदा दी गई। अनुबंध मे शर्त थी कि किसी के अनुपस्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.