मुजफ्फर नगर, अप्रैल 18 -- मुजफ्फरनगर मीरापुर स्थित एसडी इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य पर अपनी बेटी को फर्जीवाड़ा कर हाईस्कूल की परीक्षा दिलाने का आरोप लगा है। प्रधानाचार्य डॉ. विकास कुमार पर बेटी अदिति भारद्वाज को बिजनौर के सीबीएसई विद्यालय से बिना टीसी कटवाए अपने मीरापुर विद्यालय से हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में बैठाने का आरोप है।मीरापुर कस्बे में एसडी इंटर कॉलेज में वर्षों से कार्यवाहक प्रधानाचार्य के रूप में डा. विकास कुमार शर्मा तैनात है। उन्हीं के विद्यालय की दीपा रानी ने प्रधानाचार्य डा. विकास शर्मा पर आरोप लगाते हुए शिकायत की है। आरोप है कि प्रधानाचार्य की पुत्री अदिति भारद्वाज का बिजनौर के एएन इंटरनेशनल स्कूल में 10वीं कक्षा तक पंजीकरण था, लेकिन 2015 में ही छात्रा को मीरापुर एसडी इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड में अन्य छात्र के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.