उरई, अप्रैल 24 -- उरई, संवाददाता। जनपद में कानून-व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज इकलासपुरा चौराहा क्षेत्र में यातायात प्रभारी वीर बहादुर सिंह के नेतृत्व में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान एक प्राइवेट कार, जिसको अवैध रूप से सवारी बुक करके कानपुर ले जाया जा रहा था। जांच में पाया गया कि उक्त वाहन का उपयोग नियमों के विरुद्ध किराए पर सवारी ढोने के लिए किया जा रहा था। मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन के चलते वाहन को तत्काल प्रभाव से सीज किया गया तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई व साथ में अन्य एक ब्लैक फिल्म लगी कार को रोक कर उस पर भी कार्यवाही की गई तथा और भी वाहनों की चेकिंग की गई हुई।इसके साथ ही, क्षेत्र...