बांदा, जून 22 -- बबेरू। ग्राम पंचायत गुजेनी में बन रही सीसी के निर्माण में ग्रामीणों ने मानक विहीन निर्माण का कार्य का आरोप लगाया है। गुजेनी निवासी पूर्व प्रधान त्रिभवन सिंह पटेल का कहना है कि अगर इसी तरह घटिया निर्माण कराया गया तो पहली ही बरसात में सीसी टूटकर बिखर जायेगी। जिससे गांव में जलभराव और गंदगी की बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। गुजेनी के निवासी अर्जुन सिंह, प्रदीप, बृजकिशोर, शिवबिलास, अजय सिंह, रामविलास सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की तत्काल जांच कराई जाये और दोषी ठेकेदार व सम्बंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही की जाये। कहा कि जिम्मेदार अधिकारी आंख बंद किये बैठे हैं।निर्माण कार्य में न तो गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा है और न ही किसी तकनीकी नियम का पालन किया जा रहा है। पत्थर बिछाकर सीधे मसाला डालकर सीसी न...