बहराइच, मार्च 25 -- तेजवापुर, संवाददाता। बहराइच-सीतापुर हाईवे पर नियमों को ताक पर रखकर टैंपों से सवारियां ढोई जा रही हैं। इससे न केवल सवारियों की जान खतरे में डाल रहे हैं,बल्कि हादसा होने पर दूसरे वाहन भी जद में आ सकते हैं। लेकिन जिम्मेदार ऐसे चालकों पर नकेल कसने में सफल नहीं हो रहे हैं, जिससे हर रोज नियम टूट रहे हैं। सीतापुर हाईवे पर बुधवार को बच्चों को टैंपों चालक डाले पर बैठाकर निकला तो राह गुजरते लोगों की नजरें उस पर ही ठहरी रहीं। मानक से अधिक सवारियां होने के साथ ही तेज गति से चालक वाहन लेकर हाईवे से पर फर्राटा भरता रहा। नियमों को ताक पर रखकर फर्राटा भर रहे ऐसे वाहनों पर पुलिस व यातायात विभाग भी नकेल न ही कस पा रहा है। लोगों का कहना है कि जिम्मेदारों की ओर से भी ऐसे चालकों पर कार्रवाई नहीं की जाती है,बल्कि टैंपों व रिक्शा मानक से दोग...