बरेली, मई 4 -- बरेली। बेसिक शिक्षा कल्याण समिति की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को शांति देवी हायर सेकेंडरी स्कूल में हुई। बैठक की अध्यक्षता सर्वेश पाठक ने कहा कि अगली बैठक में रणनीति के साथ अगर शत-प्रतिशत उपस्थिति नहीं हुई तो प्रत्येक पदाधिकारी पर जुर्माना लगाकर उसे वसूला जाएगा। संगठन के प्रमुख महासचिव राजीव यादव ने विद्यालय संचालन में आ रही समस्याओं को संचालकों के माध्यम से सुनकर उनका जवाब दिया। कहा कि सभी संचालक अपने विद्यालयों को नियमों के साथ संचालित करें। कार्यक्रम का संचालन समिति के उपाध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला ने किया। बैठक में वीके गुप्ता, केके शर्मा, मनोज मिश्रा, संतोष राठौर, ह्रदेश यादव, मो. फराज, एसपी सिंह, जिलाध्यक्ष मदन लाल शर्मा समेत अन्य रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.