नोएडा, अप्रैल 20 -- नोएडा, विक्रम शर्मा। यातायात पुलिस ने सोमवार को अलग-अलग जगह वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक किया। बस स्टैंड और मेट्रो स्टेशन के अलावा स्कूल-कॉलेज में भी जागरुकता अभियान चलाया गया। सेक्टर-22 गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया। उनको सड़क पर सुरक्षित चलने के बारे में जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...