महोबा, जनवरी 29 -- महोबा, संवाददाता। सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान को लेकर आयोजित कार्यक्रम में स्कूली छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। छात्रों से नियमों के पालन करने के साथ दूसरों को भी जागरुक करने की अपील की गई। गुरुवार को नगर के राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को जागरुक किया गया। एआरटीओ दयाशंकर ने कहा कि दो पहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट और चार पहिया वाहन चालकों के लिए सीटबेल्ट का प्रयोग करना अनिवार्य है मगर कई लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे है। कई बार सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग न करना हादसों का कारण बन जाता है। कहा कि बाइक में पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट अनिवार्य किया गया है। छात्र नियमों का पालन कर दूसरों को भी जागरुक करने का काम करें। नशे के हालत में वाहन चलाना हादसों को दावत देना है। बाइक चलाते समय मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.