नियमों के खिलाफ भुगतान से इनकार पर बैंक मैनेजर को जान से मारने की धमकी
इटावा औरैया, अप्रैल 25 -- सैफई। नियमों के खिलाफ भुगतान करने से मना करने पर भारतीय स्टेट बैंक हैवरा के शाखा प्रबंधक को जान से मारने की धमकी दी गई। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान शाखा प्रबंधक ने शनिवार को सीओ से मिलकर अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। कन्नौज के केश्रीपुरवा रहने वाले बैंक मैनेजर अवनीश कुमार ने बताया कि 15 अप्रैल को दो लोग बैंक पहुंचे थे। उन्होंने एक मृतक खाताधारक के खाते से पैसे निकालने की मांग की और खुद को नामिनी बताया। इस पर प्रबंधक ने बैंक के नियमों के अनुसार जरूरी कागजात और प्रक्रिया पूरी करने को कहा। इसी बीच उसी खाते से पैसे निकालने के लिए एक अन्य व्यक्ति ने भी आवेदन दे दिया, जिससे मामला विवादित हो गया। शाखा प्रबंधक ने दोनों पक्षों से कहा कि पहले आपसी विवाद सुलझाएं और जरूरी दस्तावेज जमा करें, तभी भुगतान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.