गोरखपुर, जनवरी 31 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल 76 वाहनों का चालान किया गया। कार्रवाई बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ट्रिपलिंग, ऑटो व ई-रिक्शा में ओवरलोड सवारी, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने और जाम की स्थिति पैदा करने जैसे मामलों में की गई। यह चेकिंग नंदा नगर तिराहे और एम्स के सामने की गई, जहां वाहनों द्वारा सड़क पर खड़े होकर सवारी भरने से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। अभियान में यात्री कर अधिकारी विजय किशोर आनंद, रमापति, चौकी इंचार्ज सुदेश कुमार शर्मा, सब इंस्पेक्टर चंदेश्वर यादव, विनोद राय सहित पुलिस व प्रवर्तन स्टाफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...