नोएडा, अप्रैल 11 -- नोएडा, विक्रम शर्मा। यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर शनिवार को 5704 वाहनों के चालान किए। अधिकारियों ने बताया कि हेलमेट नहीं पहनने पर 2339, नो पार्किंग में वाहन खड़े करने पर 721, विपरीत दिशा में चलने पर 410, तेज गति से वाहन चलाने पर 403 और मोबाइल फोन पर बातें करने पर 83 वाहनों के चालान किए गए। कागजात नहीं होने पर 5 वाहनों को सीज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...