नोएडा, फरवरी 24 -- नोएडा। परिवहन विभाग ने बीते एक माह में यातायात और परिवहन नियमों के उल्लंघन पर लगभग 300 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए। तेज गति में वाहन चलाने, विपरीत दिशा में गाड़ी चलाने और वाहन में क्षमता से अधिक सामान ढोने के कारण यह कार्रवाई की गई। ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित होने पर चालक से कम से कम 45 दिन के लिए वाहन चलाने का अधिकार छिन जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...