नियमों के उल्लंघन पर 127 वाहनों के किये चालान
ललितपुर, मई 17 -- ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक के निर्देशन में प्रभारी यातायात आलोक कुमार तिवारी ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से राजघाट तिराहा पर वाहन चेकिंग की। इस दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर्स एवं ड्रंक एण्ड ड्राइव अभियान चलाकर 127 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गयी। इस मौके पर वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चलाने से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं, उनके दुष्परिणामों के प्रति जागरुक किया गया। साथ ही यातायात नियमों का पालन, सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग तथा सुरक्षित वाहन संचालन के लिए प्रेरित किया गया। चेकिंग के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाते पाये गये वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 07 वाहनों, प्रेशर हॉर्न के प्रयोग पर 03, मॉडिफाइड साइलेंसर के प्रयोग पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.