उरई, मई 23 -- उरई। संवाददाता एआरटीओ राजेश कुमार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम दल एवं प्रवर्तन अधिकारी विनय कुमार पाण्डेय द्वारा परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। उक्त अभियान के दौरान 03 स्लीपर बसों के विरुद्ध चालान एवं सीज करने की कार्यवाही की गई। साथ ही माह मई 2026 में परमिट शर्तों का उल्घंन करने वाली 08 स्लीपर बसों के चालान व पांच स्लीपर बसों को सीज किया गया, जिनसे प्रशमन शुल्क के रुप में 76 हजार रूपए वसूल किए गए। यह भी पढ़ें- प्रवर्तन अधिकारी ने दो ओवरलोड ट्रैक्टर समेत पांच वाहन पकड़े

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...