नियमों के उल्लंघन पर तीन स्कूली वाहन सीज, 21 के चालान
उरई, अगस्त 14 -- उरई। संवाददाता मिशन फ्यूचर अभियान के तहत परिवहन विभाग द्वारा स्कूली वाहनों की निरंतर चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में यात्री कर अधिकारी ने विभिन्न प्वाइंट पर चेकिंग अभियान चलाते हुए तीन स्कूली वाहनों को सीज करते हुए राहिया चौकी में बंद कराया है जबकि 21 के चालान किए गए।यात्री कर अधिकारी आनंद राय कुरील ने जालौन चौराहे पर अभियान चलाकर स्कूली वाहनों की सख्ती से चेकिंग की। इस दौरान वाहनों के अभिलेख चेक किए गए साथ ही उनके प्रदूषण की भी जांच की गई। कमियां पाए जाने पर तीन स्कूली वाहनों को मौके पर इस सीज किया गया। इसके अलावा अलग-अलग पॉइंट पर चलाए गए अभियान के दौरान किए गए कुल 21 स्कूली वाहनों के चालान किए गए। इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। उन्होंने सभी वाहन चालकों को हिदायत दी है कि अपने वाहनों की फिटनेस दुरुस्त र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.