नई दिल्ली, अगस्त 5 -- नई दिल्ली। अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने डाबर इंडिया के सिलवासा स्थित औषधि विनिर्माण संयंत्र में उत्तम विनिर्माण प्रथाओं के गंभीर उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कंपनी को चेतावनी पत्र जारी किया है। यूएसएफडीए ने 24 जुलाई को डाबर इंडिया के सीईओ मोहित मल्होत्रा को भेजे गए पत्र में आंकड़ों की विश्वसनीयता में कमी, गुणवत्ता निगरानी की अपर्याप्त व्यवस्था और विनिर्माण नियंत्रण में खामियों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। अमेरिकी नियामक के अनुसार, सिलवासा संयंत्र में अपनाई गई विनिर्माण पद्धतियां और गुणवत्ता नियंत्रण सीजीएमपी मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। इसके कारण वहां निर्मित उत्पाद अमेरिकी कानून के तहत 'मिलावटी' श्रेणी में आते हैं। यह भी पढ़ें- डाबर की नई मुसीबत, अब अमेरिकी नियामक ने दी कड़ी चेतावनी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...