देहरादून, अप्रैल 10 -- रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में रामपुर से गणेशपुर जा रहे एक वाहन में सवार युवकों द्वारा हुड़दंग करते हुए लापरवाही से वाहन चलाया जा रहा था। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए सीपीयू रुड़की टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रुकवाया। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए सीपीयू टीम ने वाहन का चालान किया और चालक का ड्राइविंग लाइसेंस जमा कर निरस्तीकरण की प्रक्रिया में भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...