रामनगर, जनवरी 21 -- रामनगर। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल समिति के अध्यक्ष विपिन कांडपाल ने बुधवार को एक ज्ञापन कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव और प्रशासक को दिया। उन्होंने बताया कि कार्यालय मंडी समिति ने 19 जनवरी को सी श्रेणी की 20 दुकानों के लिए दुकानविहीन लाइसेंस धारियों के लिए मंडी समिति ने जो शुल्क निर्धारित किए गए हैं। उस आधार पर ही दुकानों का आवंटन करने की मांग की। वहीं मंडी सचिव सहील अहमद ने बताया कि नियमों के अनुसार ही दुकानों का आवंटन होगा। इस दौरान शहाबुद्दीन, शिवओम अग्रवाल, मोहम्मद फईम आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...