बुलंदशहर, मई 26 -- शासन के निर्देश पर जिले में सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस विशेष अभियान के तहत यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। चेकिंग के दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट और ओवरस्पीडिंग समेत विभिन्न नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले सैकड़ों वाहनों के 900 से अधिक चालान काटे गए। अधिकारियों के मुताबिक इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़कों पर अनुशासन लाना और सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों के आंकड़ों में कमी लाना है। एआरटीओ प्रवर्तन नीतू शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान बिना हेलमेट दुपहिया वाहन 259, ओवरस्पीडिंग (तेज रफ्तार) 259, सीट बेल्ट का प्रयोग न करना 154, गलत दिशा में ड्राइविंग 137, ड्...