मधुबनी, अप्रैल 5 -- झंझारपुर। शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ रहे खुले ट्रैक्टर आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। बालू और मिट्टी से लदे ये ट्रैक्टर बिना तिरपाल ढके मुख्य सड़कों से गुजरते हैं, जिससे उड़ने वाली बालू से खासकर बाइक चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। दोपहर के समय तेज हवा के कारण ट्रैक्टर से उड़ती बालू पीछे चल रहे लोगों की आंखों में चली जाती है। इससे न केवल आंखों को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि सांस संबंधी दिक्कतें भी हो रही हैं। कई बाइक चालक बताते हैं कि हेलमेट के अंदर तक बालू भर जाती है, जिससे संतुलन बिगड़ने का खतरा रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजाना दर्जनों ट्रैक्टर कमला नदी से बालू लादकर बिना ढके शहर में प्रवेश करते हैं। इनकी रफ्तार भी काफी तेज होती है, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। हाल ही में...