कन्नौज, अप्रैल 6 -- नगर के तिर्वा रोड पर सोमवार सुबह लगा जाम एक बार फिर नगर की बदहाल यातायात व्यवस्था की पोल खोल गया। नो एंट्री नियम लागू होने के बावजूद भारी वाहनों का बेधड़क प्रवेश लोगों के लिए बड़ी समस्या बनता जा रहा है। सुबह करीब 11 बजे तिर्वा रोड पर कई ट्रक और बड़े वाहन न केवल नो एंट्री में घुसते नजर आए, बल्कि दुकानों और गोदामों के सामने खड़े होकर लंबे समय तक खलासी भी करते रहे। इससे सड़क पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ और देखते ही देखते जाम की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। नगर में अक्सर बड़े वाहन नियमों की अनदेखी कर मुख्य बाजार और व्यस्त मार्गों में प्रवेश कर जाते हैं। सड़क पर ही खड़े होकर माल उतारने-चढ़ाने की प्रक्रिया घंटों चलती रहती है, जिससे आम राहगीरों, स्कूली बच्चों और व्यापारियों को भारी परेशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.