चंदौली, जून 30 -- चंदौली। संवाददाता जिले में अग्निकांड की संभावित घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाने और जन-सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम राजेश कुमार और एएसपी सदर अनन्त चंद्रशेखर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें नेशनल बिल्डिंग कोड और शासनादेशों के तहत श्रेणियों के आधार पर अग्नि सुरक्षा उपकरणों की अनिवार्यता की समीक्षा की गई। इस दौरान एडीएम ने कहा कि जिले में क्रियाशील सभी सरकारी एवं अर्द्धसरकारी कार्यालयों, सरकारी एवं निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम, स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग सेंटरों, होटलों, मैरेज लॉन और ऐसे सभी सार्वजनिक संस्थानों में जहां भारी मात्रा में जनसमुदाय का आवागमन होता है। वहां पुख्ता अग्नि सुरक्षा व्यवस्था करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिया है कि सभी सरकारी और निजी संस...