फिरोजाबाद, फरवरी 24 -- शिकोहाबाद में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की एक लापरवाही उन पर भारी पड़ गई। जब ग्राहक की शिकायत पर आरबीआई ने बैंक पर 5 हजार का जुर्माना लगाते हुए पीड़ित को देने का आदेश दिए। जिसके बाद बैंक ने शिव गंगा मार्किट में स्थित युवाईटी एसोसिएट मेडिकल होलसेल शॉप के संचालक संजीव कुमार अग्रवाल को 5 हजार रुपए का चेक दिया है। कुछ दिन पहले संजीव अग्रवाल किसी आवश्यक कार्य से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा शिकोहाबाद गए थे। बैंक पहुंचने पर लंच टाइम में बैंक के मुख्य प्रवेश द्वार बंद था। जबकि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार बैंक का मुख्य गेट कार्य समय में खुला रहना चाहिए। चाहे कर्मचारियों का लंच ब्रेक क्यों न हो। कारोबारी ने नियमों की अनदेखी को गंभीरता से लेते हुए शिकायत दर्ज कराई। शिकायत का संज्ञान लेते हुए आरबीआई ने बैंक पर 5000 र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.