गिरडीह, मार्च 7 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड की सड़कों पर इन दिनों नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है। यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए नाबालिग बेखौफ सड़कों पर दोपहिया वाहन दौड़ाते नजर आते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है। खासकर स्कूली बच्चे सुबह-शाम बाइक और स्कूटी से फर्राटा भरते आसानी से देखे जा सकते हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर न तो अभिभावक सतर्क दिख रहे हैं और न ही कई स्कूल प्रबंधन इसे लेकर सख्ती बरतते नजर आता है। नाबालिगों की यह लापरवाही न केवल उनके लिए बल्कि अन्य वाहन चालकों के लिए भी खतरा बनती जा रही है। पुलिस द्वारा समय-समय पर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान का भी इन पर खास असर दिखाई नहीं दे रहा है।गावां की सड़कों पर नाबालिगों द्वारा बिना हेलमेट वाहन चलाना आम बात हो गई है। यह सिलसिला सुब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.