गुड़गांव, मई 10 -- गुरुग्राम,कृष्ण कुमार। मिलेनियम सिटी में मोटर व्हीकल एक्ट और परिवहन नियमों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से चल रहे मोटर ड्राइविंग स्कूलों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सड़कों पर लोगों को कार सिखाने के नाम पर नियमों से खिलवाड़ करने वाले 11 ड्राइविंग स्कूलों के खिलाफ क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) ने कार्रवाई कर वाहनों को जब्त कर इन पर कुल 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। आरटीए अधिकारियों के अनुसार, शहर में पंजीकृत सभी मोटर ड्राइविंग स्कूलों की जमीनी हकीकत और उनके वाहनों की स्थिति जांचने के लिए विभाग की तरफ से अलग-अलग विशेष टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों ने पूरे शहर में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। पहली बार ऐसा हुआ है जब शहर में चल रहे मोटर ड्राइविंग स्कूलों की इस तरह जांच की गई है। इस विशेष अभियान के तहत आरटीए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.