बिजनौर, मार्च 9 -- नजीबाबाद। रमा जैन कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का तीसरा दिन सड़क सुरक्षा जागरूकता दिवस के रूप में मनाया गया इस मौके पर जागरूकता अभियान चलाकर स्वयं सेविकाओं ने जागरूक किया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई रमाजैन कन्या महा विद्यालय कार्यक्रम अधिकारी डॉ पूनम अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित सात दिविसीय शिविर के तीसरे दिन डॉ सविता वर्मा और डॉ भावना अरोड़ा ने छात्राओं को सड़क पर बढ़ती दुर्घटनाओं के पीछे नियमों की अनदेखी और ओवरस्पीड को बहुत बड़ा कारण बताया। शिविर में सड़क सुरक्षा जागरूकता पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय निदेशक डॉ० के०सी० मठपाल ने सभी छात्राओं को सदैव अनुशासित रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्वयं सेविकाओं ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौ...