देवरिया, मार्च 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। वाहन चेकिंग अभियान के तहत सोमवार को यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न सड़कों पर वाहनों की चेकिंग की, जिसमें नियमों का पालन न करने वाले 142 वाहनों का ई- चालान किया गया एवं 09 वाहनों को सीज कर दिया गया।दुघर्टनाओं की रोकथाम के लिए शहर के विभिन्न सड़कों पर यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें सड़क पर गाड़ी खड़ा कर सवारी भरने वाले ऑटो, ई-रिक्शा व अनुबंधित बसों का ई- चालान किया गया। इसके अलावा बिना फिटनेस एवं बिना ड्राइविंग लाइसेंस के चलने वाहनों, नो हेलमेट एवं तीन सवारी बाइक से चलने वालों के विरुद्ध भी एम वी एक्ट में चालान एवं सीज की कार्यवाही की गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...