बागेश्वर, मार्च 15 -- सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जन जागरूकता रैली निकालकर पहले लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। बावजूद इसके कई लोग बिना हेलमेट के बाइक चलाते हुए नजर आए। ऐसे लोगों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार को पुलिस ने बिना हेलमेट बाइक चला रहे वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान 24 बाइक सवारों के चालान किए गए तथा उन्हें भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है। लोगों से अपील की गई है कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का पालन करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...