गुड़गांव, अप्रैल 25 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। सड़कों पर स्टंटबाजी और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ गुरुग्राम यातायात पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस ने महज 24 दिनों के भीतर ट्रिपल राइडिंग करने वाले 607 वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए उनसे 06 लाख 07 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। अभियान के तहत ताबड़तोड़ चालानगुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने एक से 24 अप्रैल तक शहर के विभिन्न चौराहों और मुख्य सड़कों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी (ट्रिपल राइडिंग) बैठाकर नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 607 चालकों के चालान काटे गए। पुलिस का उद्देश्य सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना है।ब्लैक यह भी पढ़ें- ऑपरेशन प्रहार- छह वाहन सीज, दो चालक गिरफ्तार फिल्म लगाकर घूमने पर...