बगहा, मई 8 -- नरकटियागंज। अनुमंडलीय शहर नरकटियागंज में मांस मछली की बिक्री खुले तौर पर हो रही है। जबकि राज्य सरकार की ओर से इस बावत सख्त निर्देश जारी किया गया है। किंतु नगर परिषद प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जानकार बताते हैं कि नगर के विभिन्न हिस्सों में खुलेआम बेतरकीब ढंग से दुकानें खुली हुई हैं। संबंधित दुकानदार नियम कानून का बिल्कुल पालन नहीं कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि खुले में मांस मछली की बिक्री होने से वे प्रदूषित हो जा रहे हैं। इसे खाने से फूड प्वाइजनिंग होने कीसंभावना बनी रहती है। इसको लेकर लोगों में काफी आक्रोश है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...