नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई : एडीसी
फरीदाबाद, मई 19 -- फरीदाबाद, सरसमल। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा 24 मई को जिले के 37 केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा की तैयारियों को लेकर सेक्टर-12 स्थित एचएसवीपी कन्वेंशन हॉल में बैठक हुई, जिसमें एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। एडीसी ने कहा कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी सेंटर सुपरवाइजरों को केंद्रों पर पेयजल, बिजली, शौचालय, बैठने की व्यवस्था और इंटरनेट सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परीक्षा दो पालियों में होगी। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए एक अलग केंद्र बनाया गया है। यह भी पढ़ें- UPSC Prelims : यूपीएससी ने दी खुशखबरी, प्रीलिम्स के फौरन बाद जारी होगी आंसर-की, देने होंगे 3 सबूत, क्या हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.