नियमों का उल्लंघन करने वाले 545 वाहनों के विरुद्ध की कार्रवाई
चंदौली, मई 18 -- चंदौली, संवाददाता। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एसपी आकाश पटेल के निर्देश पर जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में रविवार को यातायात पुलिस टीम ने आलमपुर और चंधासी कोयला मंडी एवं अन्य प्रमुख मार्गों पर अवैध पार्किंग और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 545 वाहनों के विरुद्ध 7,16,500 रुपये जुर्माने की कार्रवाई की गई।इसमें नो पार्किंग में 165 वाहनों के विरूद्ध चालान और पांच वाहनों को सीज किया गया। वहीं ब्रेथ एनलाइजर के माध्यम से शराब का सेवन करने वाले एक वाहन चालक के विरूद्ध चालान की कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- नियमों के उल्लंघन पर 127 वाहनों के किये चालान इसके अलावा यातायात पुलिस टीम ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.