नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- -रोहिणी का 'वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल' बिना फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट चल रहा था, अवैध स्विमिंग पूल हुआ सीलनई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली में नियमों का उल्लंघन करने वाले निजी स्कूलों को दिल्ली सरकार टेकओवर कर सकती है। दिल्ली सरकार का राजस्व और शिक्षा विभाग कई निजी स्कूलों की जांच कर रहा है। इनमें कई स्कूलों में अनियमितता मिली हैं जिन्हें लेकर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है। संयुक्त टीम द्वारा बीते दो दिनों में रोहिणी सेक्टर-13 स्थित वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल में किए गए औचक निरीक्षण में गंभीर प्रशासनिक, वित्तीय और सुरक्षा संबंधी अनियमितताएं सामने आई हैं।वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार पिछले कुछ वर्षों से इस स्कूल के खिलाफ अभिभावकों को प्रताड़ित करने और दाखिले के नाम पर अवैध डोनेशन वसूली की लगातार शिकायतें मिल रही...