नैनीताल, मार्च 10 -- नैनीताल। पर्यटन विभाग ने मंगलवार को नैनीताल इकाई के तीन होमस्टे का चालान किया, जबकि दो संचालकों को नोटिस जारी किया गया। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने नैनीताल क्षेत्र में होमस्टे का निरीक्षण किया। इस दौरान ब्लू स्टार गेस्ट हाउस, मिड टाउन होमस्टे और शिवा होमस्टे में अनियमितता मिलने पर उनका चालान किया। इसके अलावा नैनीताल इन और रॉयस विला को नियमों के पालन के लिए नोटिस जारी किया गया है। पर्यटन विभाग ने स्पष्ट किया है कि आगे भी ऐसे निरीक्षण जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.