फरीदाबाद, अप्रैल 16 -- पलवल, अजित कुमार। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के साथ-साथ ट्रैक्टरों पर लगे अवैध डीजे, अवैध हूटर-सायरन व बुलेट बाइक से पटाखे की आवाज निकालने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस प्रवक्ता संजय कुमार ने बताया कि बीते बुधवार एक दिन में यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 476 वाहनों के चालान किए गए ड्रंकन ड्राइविंग-22, लेन चेंज-156, ब्लैक फिल्म-47 बुलेट पटाखा-6 तथा बिना नंबर प्लेट-61 के चालान शामिल है जिन पर 11 लाख से अधिक का जुर्माना किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...