प्रयागराज, अप्रैल 16 -- यातायात पुलिस ने सड़कों पर खड़ी बसों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। यातायात निरक्षक मनोज सिंह ने दूसरे दिन गुरुवार को भी विद्या वाहिनी बस स्टैंड के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन कर संचालित तीन बसों को सीज किया गया, जबकि 15 बसों के चालान काटे गए। टीम ने फिटनेस, परमिट व ओवरलोडिंग की भी जांच की। टीई मनोज सिंह ने बताया कि सड़क पर बेतरतीब बसों की वजह से जाम की स्थिति बनी रहती है। रोडवेज बस चालकों को स्टैंड के अंदर ही सवारी बैठाने और उतारने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...