उरई, मई 18 -- कालपी। सीओ अवधेश कुमार सिंह के निर्देश पर तहसील के ग्राम उकसा के जिला बदर आरोपी को इलाकाई पुलिस ने गिरफ्तार करके सुसंगत धाराओं में चालान कर दिया। जिला प्रशासन ने आरोपी संजय मिश्रा निवासी ग्राम उकासा थाना आटा को 6 माह के लिए जिला बदल कर दिया गया था लेकिन आरोपी जनपद सीमा में भ्रमण कर रहा था। सूचना मिलने पर थाना के सब इंस्पेक्टर अनुपम मिश्रा , सिपाही लक्ष्मण परिहार, कैलाश कुमार ने ग्राम अकोड़ी के पास आरोपी को दबिश देकर दबोच लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...