नियमित सेवा को लेकर शिक्षा समिति के अध्यक्ष से मिलेगा
भागलपुर, जून 1 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता राज्य के सभी विवि में कार्यरत अतिथि शिक्षकों की सेवा नियमित करने को लेकर राज्य अतिथि शिक्षक संघ लगातार सरकार से मांग रख रही है। एक प्रतिनिधि मंडल जल्द ही बिहार विधान परिषद शिक्षा समिति के अध्यक्ष और संयोजक समेत सभी सदस्यों और संबंधित अधिकारियों से मुलाकात करेगा। टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष सह बिहार राज्य विवि अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ के संयोजक मंडल के सदस्य डॉ. आनन्द आजाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी इस बारे में अपनी बात रखी है। कहा है कि पूर्व में मांग के अनुरूप शिक्षा विभाग को विभिन्न मंडलों की अनुशंसा प्राप्त हुई है, उसकी प्रक्रिया पूरी करने का अनुरोध किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.