नियमित सूर्य नमस्कार करने से जड़ से खत्म होती है कई बीमारी
देवघर, मई 21 -- बमबम बाबा पथ अवस्थित समाजबाड़ी हंसकुप परिसर में गुरुवार को पतंजलि परिवार के तत्वावधान में सात दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पंडा धर्मरक्षिणी सभा के महामंत्री निर्मल झा व उपाध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार त्यागी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर योग शिविर का शुभारंभ किया। मौके पर योगगुरु शंभू कुमार बरनवाल द्वारा विभिन्न आसन, प्राणायाम व सूर्य नमस्कार के बारह पोज का अभ्यास कराया गया। साथ ही आसन, प्राणायम व सूर्य नमस्कार से होने वाले लाभ को विस्तार पूर्वक बताया गया। उन्होंने कहा कि केवल सात दिन तक नियमित योगाभ्यास एवं संयमित भोजन करने मात्र से पुरानी बीमारी से लोगों को निजात मिल सकता है। यह भी पढ़ें- चमत्कारिक प्रयोगों से भक्त हुए स्वस्थ साथ ही थायराइड, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.