नियमित सिंचाई सुविधा से नकदी फसलों का उत्पादन बढ़ा
मिर्जापुर, जून 6 -- लालगंज। बाणसागर परियोजना के मुख्य अभियंता विजय कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को लालगंज क्षेत्र में स्थित मेजा-जरगो लिंक नहर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों और डेयरी उद्यमियों से संवाद भी किया। उन्होंने सिंचाई व्यवस्था, व्यावसायिक खेती, डेयरी विकास और ग्रामीण रोजगार पर परियोजना के प्रभाव की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि बाणसागर नहर के पानी से क्षेत्र की खेती-किसानी की दिशा बदली है। अब किसान पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर नकदी फसलों एवं स्वरोजगार आधारित गतिविधियों की ओर बढ़ रहे हैं। पुरुषोत्तम पट्टी गांव के प्रगतिशील किसान परमेश्वर मौर्य ने बताया कि नियमित सिंचाई सुविधा मिलने से खरबूजा समेत विभिन्न नकदी फसलों का उत्पादन बढ़ा है। यह भी पढ़ें- यूपी एग्रीस परियोजना का क्रियान्वयन देखने विश्व बैंक टीम ने किया यूपी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.